प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के लदौरा पंचायत स्थित रामपुरा पैक्स अध्यक्ष के आवासीय परिसर सभागार में विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में संसद द्वारा मनोनीत सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष क्रमशः कल्याणपुर के केसरी कुमार मेहता व पूसा के अशोक पासवान को माला चादर पाग देखकर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के वरिष्ठ नेता रामविलास राम ने की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने जो चयन किया है वह काफी सराहनीय है ऐसे व्यक्तित्व को प्रतिनिधि का भार दिए जो निष्पक्ष और ईमानदार हैं। मौके पर प्रीतम कश्यप उर्फ बुलबुल सिंह पवन कुमार बसु मुखिया बृजेश राय उर्फ नमूना सिमरिया भिंडी मुखियासामंत कुमार रतवारा मुखिया शेख अब्दुल रहमान दीपक ठाकुर तीरा के रामचंद्र फौजी सरपंच संतोष मिश्रा दीपक ठाकुर अजनीश ठाकुर जोगेंद्र महतो नवीन सिंह राजेश्वर सिंह सहित काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे। उपस्थित कार्यकर्ता इतने भावुक हो गए की संसद की जयकारा लगाने लगे।



