प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत चकमेहसी पंचायत के आवास सहायक सह सर्वेयर की सेवा समाप्त आरोप कार्य में लापरवाही कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी पंचायत के आवास सहायक सह सर्वेयर को उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी के द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवा समाप्त कर दी गई है। उक्त आशय की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने देते हुए बताया कि आवास सहायक प्रमोद प्रताप यादव अपने कर्तव्य में काफी उदासीनता बरत रहे थे, पदाधिकारी के द्वारा पंचायत में जांच के क्रम में काफी शिकायत मिली थी, उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के शिकायत पत्र के आलोक में सख्त कदम उठाते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी। पदाधिकारी के द्वारा कारण पृच्छा पूछे जाने पर भी लापरवाही बरती गई। आवास सहायक के जवाब में बताया गया कि आवास के लाभार्थियों के नाम जोड़े ही न जाएंगे। इन्हीं आरोपों को लेकर उनकी सेवा उप विकास आयुक्त ने समाप्त कर दी। इसको लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र के आवास सहायकों में हड़कंप देखा गया।



