भाकपा माले ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समझौतानुसार आरोपी बीडीओ पर कारवाई की मांग की
बीडीओ को बचाने की कोशिश बंद हो अन्यथा सड़क से सदन तक होगा आंदोलन -सुरेंद्र प्रसाद सिंह
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर ताजपुर थूककांड के आरोपी बीडीओ गौरव कुमार पर कारवाई की मांग को लेकर भाकपा माले रविवार को जनता मैदान से जुलूस निकालकर बाजार क्षेत्र का नारे लगाकर भ्रमण करने के पश्चात फलमंडी पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया।अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना का हवाला देते हुए कहा है कि 17 जनवरी को अपने दादाजी का पारिवारिक सहायता राशि के बारे में प्रखंड कार्यालय से पूछताछ कर निकलते वक्त गला में खरास आने पर प्रखंड परिसर में थूक दिया था। सीसीटीवी में देखकर बीडीओ ने बंगरा निवासी नाबालिग चितरंजन कुशवाहा को को झारू दिलवाकर पहले थूक साफ करवाया फिर पानी दिलवाकर थूक को पानी से धुलवाया। फिर बीडीओ कक्ष में चल रहा खाद अनुश्रवण समिति की बैठक में सार्वजनिक रूप से जेल भेजने की धमकी देकर माफी मंगवाया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख, कांग्रेस, भाकपा माले के नेताओं ने लड़के को छोड़ देने को बीडीओ से कहते रहे लेकिन बीडीओ ने सबकी बातों को अनसुनी कर पीड़ित नाबालिग को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पर लड़के का परिजन एवं जनप्रतिनिधियों के पहुंचने पर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने पीआर बांड पर लड़के को छोड़ दिया।मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना के खिलाफ भाकपा माले द्वारा जारी आंदोलन के दौरान जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा के निर्देश पर अनुमंडलाधिकारी दीलीप कुमार एवं माले नेताओं के बीच 30 जनवरी तक घटना की जांच-कारवाई करने का लिखित आश्वासन देकर आंदोलन को समाप्त कराया गया था लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी कोई कारवाई नहीं होने से प्रशासनिक विश्वासनियता पर सवाल खड़ा हो रहा है।माले नेता ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर की धरती को शर्मशार करने वाली घटना थूककांड के आरोपी बीडीओ पर कारवाई कर जनांकांक्षा एवं प्रशासनिक विश्वसनीयता को कायम करें अन्यथा सड़क से सदन तक भाकपा माले संघर्ष करेगी।मौके पर ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो० क्यूम, राजदेव प्रसाद सिंह, कमलदेव प्रसाद सिंह, बिरजू कुमार, मो० जमाल, मो० आसिफ समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



