करगहर रोहतास /Etv News 24
सासाराम चौसा पथ में रविवार को खराड़ी चौक के समीप एक अनियंत्रित ई रिक्शा चालक ने बाइक सवार में टक्कर मार दी । जिससे वह सड़क पर गिर गया । विरोध करने पर चालक ने राॅड से सिर पर प्रहार कर बाइक सवार युवक को लहूलुहान कर दिया । जिसे ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए जख्मी को सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के घोरड़ीहां निवासी अरुण कुमार सिंह उर्फ अभिलाष कुमार सिंह अपनी 10 वर्षीया बेटी प्रीति के साथ बाइक से सासाराम जा रहे थे । खराड़ी स्थित चौक पर जैसे ही पहुंचे सामने से ई रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी । जिससे वे बच्ची के साथ सड़क पर गिर गए और दोनों को हल्की चोटें आयीं । इस घटना को लेकर जब अरुण कुमार सिंह ने ई रिक्शा चालक को डांट फटकार की तो उसने दिखा देने की धमकी देते हुए लोहे का राॅड निकल कर उनके सिर पर प्रहार कर दिया । जिससे उनका सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए । घटना के दौरान स्थल पर पहुंची पुलिस ने ई रिक्शा चालक थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी रमेश सिंह का 28 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया ।थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में घोरडीहां निवासी अरुण सिंह ने ई रिक्शा चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है । जिसके आलोक में चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की करवाई की जा रही है ।



