करगहर रोहतास/Etv News 24
सासाराम चौसा पथ में रविवार को डुमरा गांव के समीप एक स्कूटी सवार नर्सिंग की छात्रा को मौत के मुंह से बाहर निकलते देख ग्रामीणों की चीख निकल गई । इस घटना में एक लोडेड हाइवा स्कूटी पर पलट गया । इस दौरान हाइवा के नीचे आने के कुछ सेकंड पहले छात्र ने छलांग लगा मौत को चकमा देकर पेड़ से टकरा गई । जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई । जिसे ग्रामीणों ने सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया। घटना के संबंध में छात्रा के भाई लखन कुमार सिंह ने बताया कि उसकी बहन रिशु कुमारी नारायण मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की छात्रा है । जो किसी कार्य बस सासाराम जा रही थी । इस बीच डुमरा गांव के समीप एक बाइक सवार ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी में टक्कर मार दी । ऐन मौके पर विपरीत दिशा से आ रहे एक लोडेड हाइवा के चालक ने बाइक स्कूटी टक्कर को देख छात्रा को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दी । जिससे हाइवा स्कूटी पर पलटने के कुछ सेकंड पूर्व स्कूटी सवार छात्रा बाइक के टक्कर से दूर जा गिरी और बाइक सवार घटना से बाहर निकल गया । यह तीनों घटनाएं कुछ ही सेकंड में घटी । स्कूटी के उपर हाइवा पलटने से चकनाचूर हो गई और छात्र मौत के मुंह से बाहर निकल गई । इस घटना को देखकर प्रत्यक्षदर्शियों को यह कहते सुना गया कि जाको राखे साइयां ,मार सके न कोय , छात्र के भाई ने बताया कि उसके बहन के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है । जिसका इलाज चल रहा है ।



