प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय बिरसिंहपुर प्रांगण में मनरेगा विभाग के द्वारा बनाई गई नौ लाख 41 हजार की लागत से बनाए गए खेल के मैदान का उद्घाटन बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने फीता काटकर किया। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी सहित शिक्षक शिक्षिका छात्र-छात्रा मौजूद थे। मंत्री ने बास्केटबॉल बैडमिंटन छात्रों व ग्रामीणों के साथ खेला। मौके पर पिंटू सिंह लक्ष्मी सिंह भोला सिंह मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी महेश भगत मुखिया सामंत कुमार सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते कहा कि खेल खेलने से बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहता है स्वस्थ बच्चे ही अच्छे ढंग से पढ़ाई कर अपना नाम प्रखंड जिला गांव में रौशन करते हैं। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका सुनीता सिंह ने किया।



