सोनबरसा मजरे ककरहवा में नाले में उतराता मिला शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह, पुलिस ने शुरू की जांच
लखनऊ उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सोनबरसा मजरे ककरहवा में मंगलवार को नाले में एक अज्ञात महिला का करीब 10 दिन पुराना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नाले में शव उतराता देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही बल्दीराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने के लिए प्रयास कर रही है।
थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।




