थाना जारचा में तैनात थीं सब इंस्पेक्टर, मौत की वजह स्पष्ट नहीं
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी टीम
ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार थाना जारचा में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस की सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव बाथरूम में मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला दरोगा का शव मिलने की सूचना से विभाग में शोक और सनसनी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम थाना जारचा में तैनात थीं। उनका शव बाथरूम में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले को लेकर पुलिस की ओर से जांच-पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल महिला दरोगा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।




