कोचस/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल मिस्त्री की एनएमसीएच जमुहार में मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी.मृतक करगहर थाना क्षेत्र के सिवन निवासी काशीनाथ मिश्रा के पुत्र 32 वर्षीय संतोष कुमार मिश्र बताया जाता है.इसकी पुष्टि करते हुए बिजली आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता प्रीतम कुमार ने बताया कि वह कोचस सेक्शन में मानव बल के पद पर कार्यरत था. स्थानीय लोगों की शिकायत पर वह सोमवार की देर रात बिजली आपूर्ति बाधित करा कोचस बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप बिजली का कार्य कर रहा था.इस दौरान 11 हजार वोल्ट के तार में धाराप्रवाह होने से उसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया.स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए सीएचसी लाया गया,जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल सदर अस्पताल रेफर कर दिया.उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में उसकी स्थिति ठीक थी,लेकिन सदर अस्पताल पहुंचते ही स्थिति बिगड़ने लगी.सदर अस्पताल में चिकित्सकों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.एसडीओ ने बताया कि विभाग के नियमानुसार पीड़ित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई जायेगी।इधर,मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छाया हुआ है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ।



