प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के मूसेपुर वार्ड 8 में एक तरफ लोग नल जल के पानी पीने के लिए तरसता है वही दूसरी ओर कुछ दबंग लोग खेत पटवन कर रहे हैं जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है इस भीषण गर्मी में चापाकल सूख गया वाटर लेवल पूरे नीचे चला गया जिससे चापाकल का पानी भी लोगों को नहीं मिल रहा है वहीं एक सहारा नल जल की पानी का ही था उसमें भी लोग खेत पटवन कर पानी को बड़े पैमाने पर बर्बाद करते हैं, बतादूं कि भारत माता दुर्गा हनुमान मंदिर जूट मिल रोड मूसेपुर में नल जल की पानी का टंकी लगा हुआ है जो पानी सीधे मूसेपुर गांव की ओर गया है लेकिन खेत पटवन के कारण आधे रास्ते में ही पानी समाप्त हो जाता है और आगे की लोग पानी से वंचित हो जाते है, वही दूसरी ओर पानी ऑपरेटर सोहन कुमार के द्वारा बार-बार लोगों को समझाया जाता है खेत पटवन नहीं करें लेकिन दबंग लोग इसके बातों को नहीं मानते, इन्होंने नगर निगम के प्रशासन से मांग किया है कि इस समस्या को स्वयं जांच कर पानी पटवन कर रहे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करें।



