कोचस/रमेश कुमार पांडेय Etv News 24
राजमुनी देवी चन्द्रधर राय महाविद्यालय नौंवा के सभाकक्ष में मंगलवार को शिक्षकों की एक बैठक संपन्न हुई.इसमें सत्र 2025-26 के लिए प्रो जयशंकर प्रसाद को शिक्षक प्रतिनिधि के लिए चयनित किया गया.बताया जाता है इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी रम्भा कुमारी ने शिक्षक प्रतिनिधि के लिए प्रो जयशंकर प्रसाद के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे बैठक ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया.बैठक में प्रभारी प्राचार्य प्रो रामनाथ सिंह,प्रो मनौवर हुसैन, रामेश्वर सिंह, तेज नारायण सिंह,शिव परसन सिंह, कुमार रुद्र प्रताप सिंह, प्रेमचन्द चौधरी सहित अन्य कई उपस्थित थे.



