प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायत के भू स्वामी महिला विनायक कुमार नंदू की पत्नी मनीषा कुमारी की खरीदी गई!जमीन को बगल गीर दो लोगों ने प्रतिनियुक्ति अंचल अमीन को मापी नहीं करने दिया। बता दे की उक्त जमीन बिरसिंहपुर की महिला ने अपना घर बनाने के लिए साढ़े 17 डिसमिल जमीन 1943 में रजिस्ट्री कराई थी। प्रखंड जीविका कार्यालय के बगल में उक्त जमीन समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के किनारे अवस्थित है। इसको लेकर अंचल वाद संख्या128 खेसरा संख्या 1170 थाना संख्या 94 के भूमि सीमांकन को लेकर अंचल पदाधिकारी के यहां एक खेसरा का ऑनलाइन पैसा जमा कर अंचल पदाधिकारी शशि रंजन कुमार से 19 फरवरी की तिथि निर्धारित करवाई थी। समय पर अमीन पहुंचे काफी संख्या में ग्रामीण मुस्तैद थे। चौहद्दी वाले गोपाल शाह आनंदी पाल सरयु पंडित भी अंचल कार्यालय के नोटिस के अनुसार मौजूद थे। बगलगीर भदैई व नारायण साह ने उल्टा पुल्टा आरोप लगाकर प्रतिनियुक्ति अमीन को मापी नहीं करने दिया। इस बाबत की शिकायत अमीन रोहित कुमार ने अंचल अधिकारी से की है। अंचल पदाधिकारी ने बताया कि अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।



