प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सड़क दुर्घटना में एक परीक्षार्थी की मौत वही बाइक सवार गंभीर जख्मी। थाना क्षेत्र के डी,पी,जी,सी परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे होटल से खाना खाकर डेरा जा रहे एक मैट्रिक परिक्षार्थी को बाइक की ठोकर लगने से बाइक सवार सहित दोनों घायल हो गया जिसे स्थानीय लोग व सूचना पर पहुंचे कल्याणपुर थाने के एस आई सीम्पी कुमारी दल बल के साथ पहुंचकर परिक्षार्थी सहित बाइक सवार को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों घायल की पहचान सिंधिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13,माहे सिंधिया बजार निवासी अर्जुन साहू का का 17 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार व बाइक सवार घायल की पहचान बिरसिंहपुर पंचायत के महम्मदाबाद गांव के हरिराम साह के पुत्र 19 वर्ष नीतीश कुमार के रूप में पहचान हुई है। वही दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टर ने पीएचसी से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया।जहां से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने देखते हुए परीक्षार्थी को मृत घोषित किया ।मृतक परीक्षार्थी की पहचान माहे सिंधिया बाजार के अर्जुन साहू के 17 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई । जहां से स्थानीय पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया । सूचना पर पहुंचे सदर अस्पताल में पीड़ित पिता मां का रोते-रोते बुरा हाल देखा गया।



