सासाराम/रोहतास/ Etv News 24
सासाराम के एडीजे कोर्ट ने आज अरविंद सिंह कुशवाहा की जमानत याचिका खारिज कर दी। बताया जाता है कि अरविंद सिंह कुशवाहा तकिया स्थित रॉयल पैलेस होटल के मालिक हैं।
जानकारी के अनुसार, डिहरी निवासी पत्रकार अतुल कुशवाहा के साथ मारपीट मामले में उनका नाम सामने आया था। घटना के बाद वह करीब 20 दिनों तक फरार रहे। बाद में सासाराम नगर थाना पुलिस ने उन्हें कोचस से गिरफ्तार किया था।
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फिलहाल जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी।



