नई दिल्ली/न्यूज एजेंसी/Etv News 24
दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में एक मर्डर का केस सामने आया है. यहां स्थित कैलाश हिल्स इलाके में 22 साल की युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हत्या से पहले रेप की भी आशंका जताई जा रही है. इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी. मृतका 1997 बैच के IRS कस्टम अधिकारी की बेटी बताई जा रही है. युवती ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और इन दिनों UPSC की तैयारी कर रही थी. असल में पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वारदात उस समय हुई जब युवती के माता-पिता सुबह जिम गए हुए थे. शक है कि घर के पुराने नौकर ने ही इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं. फिलहाल इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और जांच शुरू हो गई है।



