वीर सपूत के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, गम में डूबा मठिया दौलतपुर
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, नम आंखों से दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक आवास ग्राम मठिया दौलतपुर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी उनके आवास पर पहुंचने लगे।

गमगीन माहौल में लोगों ने अंकित कुमार पांडे के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम दर्शन के दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम रहीं। उनके निधन की खबर से गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी हर कोई स्तब्ध और शोकाकुल नजर आया।
पार्थिव शरीर के पैतृक आवास पहुंचने की सूचना मिलते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। लोगों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूरे गांव का माहौल बेहद भावुक रहा।




