प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर में भारत सरकार के सीबीसी द्वारा 3 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी देखने के लिए तीसरे दिन भी लोगों में उत्साह देखा गया।विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर आयोजित 3 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समाप्त हो गया।कल्याणपुर:: 27.08.2025भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.), पटना द्वारा कल्याणपुर के प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में “विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल” विषय पर 3 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समाप्त हो गया।समापन समारोह के मौके पर समस्तीपुर एवं कल्याणपुर के सभी मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे।इस कार्यक्रम के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, स्वच्छता कार्यक्रम, जन जागरुकता रैली इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम पांच विजेताओं को उपस्थित अतिथियों के हाथों मंच पर पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के तीसरे दिन भी भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याण योजनाओं पर लगाए गए फोटो प्रदर्शनी को देखने के लिए सुबह से लोगों खासकर बच्चों का तांता लगा रहा और लोगों में खासा उत्साह देखा गया।समापन समारोह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करता है। प्लस टु उच्च विद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिससे यहाँ के आम जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवश्य जानकारी मिली होगी। समापन समारोह के दौरान विभाग में पंजीकृत दल एवं उपस्थित बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कलाकारों में आलोक कुमार ठाकुर प्रियंका गुप्ता कन्हैया कुमार अभिषेक कुमार आलोक कुमार ठाकुर अभिषेक झा प्रियंका गुप्ता पूजा सिंह की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही। जिसका उपस्थित लोगों ने खुब आनंद उठाया।कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और सही जवाब देने वाले को मौके पर ही पुरस्कृत किये गये। जन जागरूकता रैली प्रधानाध्यापक मिंटू कुमारी में झंडा दिखाकर छात्र-छात्राओं को गांव में भेजा।कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



