मुजफ्फरपुर बिहार न्यूज डेस्क /Etv News 24
मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह बड़ी घटना हो गई है।जहां स्कूल जाने के क्रम में एक शिक्षका की मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह पूरा मामला जिले के मीनापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय तालिमपूर में कार्यरत दो शिक्षक जो सुबह-सुबह अपने आवास से ड्यूटी के लिए स्कूल के लिए निकले थे।जाने के क्रम मे रास्ते के बगल में विशाल पेड़ का एक डाली गिर गया जिसके कारण एक शिक्षिका की मौत हो गई और एक शिक्षक जो उस विद्यालय में हेड मास्टर के पद पर कार्यरत वे गंभीर रूप से घायल है। मृतक शिक्षिका के नाम विशाखा कुमारी जो कि उत्तर प्रदेश बांद्रा के रहने वाली है। दूसरा शिक्षक है फूल बाबू राय है जो शिवराहा मझौलिया के निवासी हैं। मीनापुर के थानाध्यक्ष संतोष रजक ने बताया कि स्कूल जाने के क्रम में रास्ते में पेड़ के डाल गिरने से एक शिक्षका की मौत हो गई है ।वही दूसरा घायल है जो कि घायल इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है ।



