सीतामढ़ी बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
विजिलेंस की टीम ने 51 हजार रुपये घूस लेते एक राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया
सीतामढ़ी में विजिलेंस की टीम ने 51 हजार रुपये घूस लेते एक राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही जिले के उच्च अधिकारियों में हड़कंप मच गया।सोमवार की सुबह विजिलेंस टीम ने 51 हजार रुपये के साथ राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक भोगेन्द झा को गिरफ्तार किया गया।
सूत्रों के अनुसार सीतामढ़ी अन्तर्गत पुपरी अंचल के राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक भोगेन्द झा को 51000 रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।



