राष्ट्रपति ने की प्रो. संगीता श्रीवास्तव की पुनर्नियुक्ति, 16 सितंबर से प्रभावी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को मिला दूसरा कार्यकाल
राष्ट्रपति ने पांच वर्ष के लिए की पुनर्नियुक्ति, 16 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा कार्यकाल
प्रयागराज उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को दूसरा कार्यकाल मिल गया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने 22 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश के मुताबिक विश्वविद्यालय की विजिटर एवं राष्ट्रपति ने प्रो. संगीता श्रीवास्तव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय का कुलपति दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किया है।
प्रो. संगीता श्रीवास्तव का दूसरा कार्यकाल पांच वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। आदेश में नियुक्ति को 16 सितंबर 2026 से प्रभावी बताया गया है। कुलपति के रूप में उनकी सेवा शर्तें विश्वविद्यालय के अधिनियम, परिनियम और अध्यादेशों में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार होंगी।
शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि प्रो. संगीता श्रीवास्तव, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज समेत संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।




