कोर्ट के आदेश से आज की कार्यवाई हुई स्थगित।
तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
तिलौथू लाइट रेलवे स्टेशन की जमीन पर करीब 20 वर्षों से रह रहे 22 परिवारों को न्यायालय के निर्देश के आलोक में 24 सितंबर तक जमीन खाली करने की समय-सीमा दी गई है। प्रशासन के अनुसार, अब तक कुछ लोगों द्वारा मकान खाली भी किया गया है। बताया जाता है कि लाइट रेलवे की जमीन की खरीद से जुड़े मामले में उच्च न्यायालय ने जमीन खाली कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद कुछ परिवारों ने जमीन खाली नहीं की। इसके बाद न्यायालय के निर्देश के आलोक में डीएम व एसपी को कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।अतिक्रमण हटाने से पहले मंगलवार को अंचल के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर भूमि की मापी की। एसडीएम निलेश कुमार ने भी स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई की तैयारियों की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण वाले हिस्से को चिन्हित करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारी की जा रही है। तिलौथू स्टेशन की पुरानी लाइट रेलवे की जमीन को खाली कराने के लिए बुधवार को प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।इसकी चर्चा हर जुबान पर थी।सुबह से ही बहुत लोगों का आवा गमन भी इस तरफ देखा गया।जेसीबी मशीन भी आकर खड़ी हुई।एक मकान जो अशोक पंडित का था उसको उसी मशीन के द्वारा शायद उन्होंने खुद की मर्जी से ही तुड़वा दिया। लेकिन इसी गहमा गहमी के बीच अंचलाधिकारी तिलौथू विवेक कुमार चौबे ने बताया कि फिलहाल आज कोर्ट के आदेश के अनुसार कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया है।




