कोचस रोहतास
कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत कनक सेमरियां गांव के समीप बुधवार की देर शाम मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया । जिसे जख्मी हालत में ग्रामीणों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कनक सेमरियां निवासी राजगृही राम का 46 वर्षीय पुत्र मनोज राम देर शाम मजदूरी कर सासाराम चौसा पथ के किनारे गांव की ओर आ रहा था । इस बीच तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उसे रौंद दिया । जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया । खून से लथपथ स्थिति में ग्रामीणों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां देर रात उसकी मौत हो गई । मौत की सूचना पर गुरुवार की सुबह पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया



