डेहरी ऑन सोन (रोहतास)Etv News 24
कड़ाके की ठंड को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी निलेश कुमार के नेतृत्व में डेहरी शहर में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान एसडीओ निलेश कुमार ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है और प्रशासन का दायित्व है कि जरूरतमंदों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जाए।
कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत डेहरी शहर के कैनाल रोड सहित अन्य स्थानों पर लगभग दो सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी।
एसडीओ निलेश कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में कोई भी गरीब असहाय व्यक्ति परेशानी में न रहे, इसके लिए प्रशासन लगातार ऐसे कार्यक्रम चला रहा है। आगे भी जरूरत के अनुसार कंबल वितरण एवं अन्य राहत कार्य जारी रहेंगे।
गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा : एसडीओ निलेश कुमार
Leave a Comment
Leave a Comment



