अवार्ड मिलने पर बधाइयों का लगा तांता
डेहरी ऑन सोन, रोहतास/Etv News 24
वरिष्ठ पत्रकार, संपादक एवं उद्यमी कमल किशोर को प्रतिष्ठित संस्था बिजनेस इन बिहार की ओर से पटना के शांगरी-ला पैलेस में रविवार की रात आयोजित भव्य समारोह में भारत विजनरी लीडर अवार्ड 2026 से सम्मानित किए जाने पर जिले भर में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। यह सम्मान उन्हें बिहार में उद्यम एवं व्यापार को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर सृजित करने तथा मीडिया क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा कि कमल किशोर ने अपने प्रकाशन समूह के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में सैकड़ों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में कमल किशोर को बिहार विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति का स्थायी सदस्य भी मनोनीत किया गया है, जो उनके पत्रकारिता के प्रति समर्पण और विश्वसनीयता को दर्शाता है।उपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि कमल किशोर एक वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ-साथ कुशल लेखक भी हैं। वे दूरदर्शन, पीटीआई सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं। पिछले 35 वर्षों से दैनिक समाचार पत्रों के प्रकाशन से जुड़े कमल किशोर ने नक्सल प्रभावित एवं पूर्व में उद्योगविहीन रहे औरंगाबाद जैसे जिले में सकारात्मक एवं रचनात्मक पत्रकारिता के माध्यम से विकास को नई दिशा दी है।पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान पूरे पत्रकारिता जगत के लिए गौरव की बात है।अवार्ड मिलने पर डेहरी अनुमंडल विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय उर्फ मुटुर पाण्डेय, विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, डॉ उदय सिन्हा, जदयू के वरिष्ठ नेता व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ निर्मल कुशवाहा, पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, आरएसके पब्लिक स्कूल बस्तीपुर के निदेशक आनंद सिंह, भाजपा युवा नेता अमित पटेल, अभिनव कला संगम के सचिव नन्दन कुमार, बंदी अधिकार के संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार जगनारायण पाण्डेय, ददन पाण्डेय, राजू दुबे, सुरेन्द्र तिवारी, मुकेश पाण्डेय, मदन कुमार, राजद नेता राजेश्वर सिंह, सम सोसायटी ऑफ़ इंडिया के संस्थापक,गिरिजाधारी पासवान,अधिवक्ता मिथलेश सिन्हा, कमल सिन्हा, महेंद्र पाण्डेय, पूर्व पार्षद काली बाबू, वरिष्ठ समाजसेवी अख्तर अंसारी (पानी वाले)राजद आति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू चंद्रवंशी, सरदार सुरजीत सिंह, अशोक सरावगी, रिंकू सोनी, कामधेनु स्वीट के प्रोपराइटर अरुण गुप्ता,वरिष्ठ पत्रकार शमशेद खान,सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



