करगहर रोहतास/ Etv News 24
थाना क्षेत्र के घोरडीहां गांव के बधार में गुरुवार को उस समय मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जब एक अभागिन मां ने अपने नवजात को खेतों में फेक गायब हो गई । जब किसानों ने खेतों के बीच एक नवजात के रोने की आवाज सुन चौंक गए । आसपास के किसान उक्त स्थल पर पहुंचे तो देखा कि कपड़े में लिपटा नवजात शिशु जैसे मदद की गुहार लगा रहा हो । खबर मिलते ही गांव के महिला व पुरुष वहां इकट्ठे हो गए । पहुंचे लोगों द्वारा उक्त मां के कृत्य की भरना कर रहे थे । इसकी सूचना पुलिस को दी गई ।एक महिला ने कपड़े में लपेट उसे गोद में लेकर सीएचसी में पहुंची । जहां चिकित्सकों ने जांच करप्राथमिक उपचार किया । चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंदन कुमार ने बताया कि शिशु स्वस्थ है । जोखतरा से बाहर है। थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि चाइल्ड केयर के कर्मचारी नवजात शिशु को अपने साथ सासाराम ले गए



