करगहर (रोहतास) Etv News 24
प्रखंड के सेमरी गांव में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का भव्य उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर के चिकित्सा पदाधिकारी चंदन कुमार एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य शकील अहमद के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से सेमरी एवं आसपास के गांवों के लोगों को प्राथमिक चिकित्सा, सामान्य रोगों का उपचार, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण एवं परिवार नियोजन जैसी जरूरी सुविधाएं अब गांव में ही उपलब्ध होंगी।

इससे मरीजों को करगहर या सासाराम जैसे दूर-दराज के अस्पतालों में जाने से राहत मिलेगी।पूर्व जिला परिषद सदस्य ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मौके पर एएनएम, आशा कार्यकर्ता, एमओडब्ल्यू, डीईओ सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ वार्ड सदस्य सलाहुद्दीन आलम , वार्ड इरशाद आलम ,प्रदीप चौधरी, संजय पासवान, रमाकांत सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजेश पासवान, पवन कुमार सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य कर्मियों का परिचय कराया गया। ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे समय पर इलाज संभव होगा और खासकर महिलाओं व बच्चों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।



