करगहर रोहतास/Etv News 24
बड़हरी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के समीप स्थित नहर के किनारे झाड़ियां में फंसे एक शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी । शुक्रवार की सुबह फंसे हुए शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष की थी । जो मटमैला रंग का शर्ट और ब्लू रंग का पैट पहन पहने हुए था । जब उसके पॉकेट की तलाशी ली गई तो आधार कार्ड निकाला । जिस पर सुनील कुमार पासवान पिता जगदीश पासवान ग्राम समहुता कौवाडीह थाना करगहर जिला रोहतास अंकित था। आधार कार्ड के आलोक में इसकी सूचनापरिजनों को दी गई । थाना पहुंचने पर मृतक के पिता जगदीश पासवान ने बताया कि मृतक एक हाथ व एक पैर से दिव्यांग था । जो एक रिश्तेदारी में गया था । वे बीपीएल परिवार के सदस्य हैं उनका कोई दुश्मन नहीं है । गांव लौट के क्रम में शौच य किसी अन्य कारण से वह बड़हरी राजवाहा में गिर गया होगा । जिसकी डूबने से मौत हुई है । उसने बताया कि गत वर्ष रेल दुर्घटना में उसके बड़े पुत्र की मौत हो गई थी । तब से उस पर दुखों का पहाड़ टूट रहा है ।थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया ।



