करगहर रोहतास /Etv News 24
साहित्य के क्षेत्र में आयाम स्थापित करने वाले जिला के पवन कुमार सौड़ी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे । इसकी जानकारी यस इंडिया द्वारा जारी पत्र में दी गई है । साहित्यकार व कवि पवन कुमार जिला के कोचस प्रखंड अंतर्गत कपसियां गांव के निवासी हैं । कविता, ,कहानी, गीत व साहित्यिक सृजन के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए उन्हें 2026 में राष्ट्रीय गौरव परस्कार के लिए चयनित किया गया है । उन्होंने एक ही विषय पर एक सौ एक कविताएं लिखकर साहित्य के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है । 500 से अधिक कविताएं , 20 गीत ,10 कहानियां तथा दो श्रृंखलाएं लिख चुके हैं । उनकी रचनाओं में सामाजिक भावनाएं जीवन दर्शन ,मानवीय संवेदना और प्रेरणादायक विचारों का सम्मिलित मिश्रण है । अपनी रचनाओं में उन्होंने साहित्य को समाज से जोड़ने, सकारात्मक सोच प्रोत्साहित करने और रचनात्मक अभिव्यक्ति को जीवंत बनाने के लिए भरपूर कोशिश किया है । पवन कुमार वाराणसी निवास कर वहां की प्राचीन संस्कृति को मध्य बनाते हुए रचनाओं में उद्धृत किया है । साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित करने की खबर जैसे ही कोचस में मिली साहित्यकारों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई ।



