करगहर रोहतास/Etv News 24
मनियारी गांव में आयोजित 52 गांवा राम चरित्र मानस महा यज्ञ की कलश यात्रा शुक्रवार को करगहर के प्राचीन शिव मंदिर से निकाली गई । जहां बक्सर से गंगाजल लेकर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे थे ।मनियारी स्थित महा यज्ञ स्थल से क्षेत्र के श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होने के लिए हाथी ,घोड़ा ,ऊंट एवं विभिन्न वाहनों से मंदिर परिसर पहुंचे । जहां से कलश यात्रा प्रारंभ की गई । महिला पुरुष श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए मनियारी के लिए प्रस्थान किया । श्रद्धालुओं ने बताया कि 52 गांवा रामचरित्र मानस महा यज्ञ का यह द्वितीय चरण का 12 वां वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया है । 112 वर्षों पूर्व यह 52 गांवा महायज्ञ जलालपुर गांव से प्रारंभ किया गया था। तब से यह प्रतिवर्ष क्षेत्र के किसी न किसी गांव में आयोजित किया जाता है । उन्होंने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाला महायज्ञ में शामिल होने के लिए काशी वृंदावन, मथुरा , ऋषिकेश से विद्वान प्रवचन कर्ताओं को आमंत्रित किया गया है । इसके अलावे महायज्ञ परिसर में श्रद्धालुओं के लिए रात में रासलीला मंचन के लिए मथुरा से कलाकारों को बुलाया गया है । श्रद्धालुओं को ठहरने , शौचालय तथा उनके भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई है । महायज्ञ परिसर में सुरक्षा के लिए गांव के वॉलिंटियर्स का गठन किया गया है जो 24 घंटे सुरक्षा पर नजर रखेंगे ।



