करगहर रोहतास/Etv News 24
अंचल कार्यालय में पदस्थापित एक होमगार्ड जवान की अचानक तबीयत खराब हो गई । जिसे रविवार की देर रात सीएचसी में भर्ती कराया गया । चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिला के नटवर थाना अंतर्गत खरवत निवासी होमगार्ड जवान सुदर्शन पांडेय रात्रि ड्यूटी में थे । इस बीच अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई । अंचलाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि 22 दिन पूर्व 55 वर्षीय होमगार्ड जवान सुदर्शन पांडेय ने यहां योगदान दिया था । घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है



