करगहर /रोहतास/ Etv News 24
सासाराम चौसा पथ पर सहुआर गांव के समीप शुक्रवार को अहले सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी में टक्कर मार दी । इस घटना में व्यवसाय बाइक सहित गहरे खाई में पलट गया । जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया । ग्रामीणों ने तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि रुपैठा निवासी यार मोहम्मद बाइक से कपड़ा बेचने के लिए सिढी गांव की ओर जा रहा था । इस बीच तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार में टक्कर मार दी । परिजनों ने बताया कि जख्मी व्यवसायी की स्थिति गंभीर बनी हुई है ।



