करगहर रोहतास /रोहतास/ Etv News 24
थाना परिसर में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया । परिसर में पहुंचते ही पुलिस कर्मियों ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने 10 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया । जनता दरबार में 18 मामले दर्ज कराए गए । एसपी ने बारी बारी से उपस्थित शिकायतकर्ताओं की बातें ध्यान पूर्वक सुनी । गत वर्ष बभनी गांव में बच्चों का अपहरण कर नृशंस हत्या मामले में एफ एस एल टीम द्वारा न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किए जाने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को उक्त रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया । वही करगहर निवासी अजय कुशवाहा ने 22 वर्षीय पुत्र के लापता होने की शिकायत पर आश्वासन दिया कि इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी । जनता दरबार में प्रताड़ना के मामले में मायका औरंगाबाद जिला के बारुण थाना क्षेत्र के मिर्जापुर से आयी सुमन कुमारी के शिकायत पर महिला टीम को थाना क्षेत्र के टेकारी गांव से पति गंगाराम को बुला कर समझौता करते हुए उसके ससुराल भेज दिया गया । पुलिस से संबंधित 10 मामलों का निष्पादन किया गया तथा भूमि विवाद के आठ मामले अंचलाधिकारी को स्थानांतरित कर दिया गया । जनता दरबार में पहुंचे भोखरी ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार ने सीढ़ी थाना को पुनर्स्थापित करने की मांग की । इस बार एसपी ने आश्वासन दिया कि इस मामले मे में कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के तहत आम नागरिकों की जान माल की रक्षा और सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है । थाना परिसर में निर्माण हो रहे महिला बैरक का निरीक्षण किया । मौके पर थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय,एस आई अभिषेक कुमार, प्रमोद सिंह ,संजीव कुमार, राजीव कुमार ,शंभू कुमार सिंह , अजीत कुमार , बलराम यादव ,टुनटुन पासवान, मतलुब खान जया भारती , अंजू कमारी आदि शामिल थे ।



