करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड परिसर मे स्थित सभागार में बुधवार को आयोजित जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संवाद कार्यक्रम में पहुंची जिलाधिकारी उदिता सिंह ने जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनी । उन्होंने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है । लेकिन कुछ महत्वपूर्ण समस्याएं सामने नहीं आती । उन्हीं समस्याओं पर विचार विमर्श के लिए संवाद आयोजित किया गया है । संवाद कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पतियों की उपस्थित देख डीएम ने नाराजगी प्रकट की ।कार्यक्रम में बभनी ग्राम पंचायत के मुखिया वरुण कुमार सिंह ने कहा कि सरकार भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय में भूमि उपलब्ध नहीं होने की वजह से जांच अधिकारियों ने करूप गांव के समीप स्थित बिहार सरकार की एक एकड़ भूमि का चयन किया गया । चयनित स्थल पर लेआउट कर कार्य प्रारंभ किया गया । प्लेंथ तक कार्य किए जाने के बाद निर्माण कार्य पर रोक दिया गया । बभनी पहाड़ी के समीप पुनः स्थल का जांच किया लेकिन सरकार भवन का निर्माण कार्य विगत दो वर्षों से बंद पड़ा है ।पूर्व जिला परिषद सदस्य शकील अहमद ने कहा कि बाजार में अतिक्रमण हटाने के पूर्व छोटे दुकानदारों को वेंडर जोन का निर्माण कर दुकान आवंटन की व्यवस्था की जाए । मुखिया राजू सिंह ने कहा कि स्थानीय बाजार में सड़क के बीच में यात्री बस, टेंपो और ई रिक्शा खड़ा करने से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है । इस समस्या का समाधान किया जाय । अररुआं पैक्स के किसान उपेंद्र सिंह ने कहा कि पैक्स में प्रशासक की देख रेख में धान की खरीदारी की जा रही है । लेकिन उसे अन्यत्र पैक्स में टैग किए जाने से किसानों को धान बेचने में काफी परेशानी होगी। वहीं दूसरी ओर अन्यत्र पैक्स में टैग किए जाने से किसानों को लाभांश और बोनस नहीं मिलेगा । सीवन ग्राम पंचायत के अजय सिंह ने कहा कि प्रखंड के सीवन गांव के बधार में 52 बीघे का पोखरा स्थित है जिसका सौंदर्य करण किया गया है। पोखरा के चारों ओर काफी जमीन अतिक्रमित है । पोखरा के बीच तटबंध में सड़क का निर्माण किया जा रहा है । सड़क का निर्माण तटबंध के उत्तरी किनारे से किया जाए । जहां महिला महाविद्यालय की स्थापना की जाए ताकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके ।संवाद में जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम डॉक्टर नेहा कुमारी, अंचलाधिकारी अजीत कुमार को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया । उक्त अधिकारियों ने बस स्टैंड स्थल का चयन पशु अस्पताल के सामने करते हुए निर्माण कार्य का आदेश दिया । अधिकारी बभनी पंचायत सरकार भवन और सीवन गांव के समीप पोखरा का निरीक्षण किया । मौके पर पैक्स अध्यक्ष अवध बिहारी राय, सिविल सर्जन मणी राज रंजन , जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय , डीसीएलआर अशोक कुमार , एडीएम शशि शेखर, निर्देशक मनीष रंजन , दीपचंद जोशी , प्रमोद गुप्ता आदि शामिल थे ।



