करगहर रोहतास/Etv News 24
सासाराम स्थित कुशवाहा सभा भवन में रविवार को कुशवाहा सभा भवन के पूर्व अध्यक्ष एवं शोषित समाज दल के बिहार प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष माननीय जगदीश सिंह जी का परिनिवाण दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा सभा भवन के कोषाध्यक्ष श्री राम अवतार मौर्य जी ने की, जबकि संचालन कुशवाहा सभा भवन के सदस्य श्री रवि रंजन कुमार उर्फ धीरज ने किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने जगदीश सिंह जी के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें समाज का सच्चा मार्गदर्शक बताया।वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री विवेक सिंह कुशवाहा ने कहा कि जगदीश बाबू एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे और विचार कभी मरता नहीं है। उन्होंने हमेशा समाज के हक और सम्मान के लिए संघर्ष किया। आज सासाराम में कुशवाहा सभा भवन उन्हीं की दूरदर्शिता और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि जगदीश जी उनके राजनीतिक सलाहकार थे और उनकी कमी उन्हें हमेशा खलती है।अध्यक्षीय संबोधन में श्री राम अवतार मौर्य ने कहा कि जगदीश बाबू जैसा व्यक्तित्व दोबारा नहीं बन सकता। कठिन परिस्थितियों में उन्होंने समाज को संगठित किया और सामाजिक चेतना जागृत की जिसका परिणाम है कि आज सासाराम में मेयर और डिप्टी मेयर दोनों कुशवाहा समाज से हैं।कार्यक्रम का संचालन कर रहे रवि रंजन कुमार उर्फ धीरज ने कहा कि जगदीश सिंह जी हम सभी के मार्गदर्शक थे। आज का युवा उनके बताए रास्ते पर चलकर उनके सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित है।कार्यक्रम में सतनारायण स्वामी सचिन कुमार ओम मेहता रविशंकर सिंह कुशवाहा राहुल मौर्य सचिन कुशवाहा विकास कुमार अमित कुमार कुशवाहा शिव प्रसाद सिंह कुशवाहा शिव कुमार सिंह कामेश्वर सिंह कुशवाहा तबाही कुशवाहा बसंत राज धर्मेंद्र कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर जगदीश सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया गया।



