समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पारण गांव में छापेमारी कर 17 लीटर अंग्रेजी शराब एक बगीचे से बरामद करते हुए देसी शराब बनाने के संयंत्र को करते हुए 200 लीटर गुड्डकी को विनष्ट किया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सैफ फोर्स के साथ गुप्त सूचना मिलते हैं श्रीनाथ पारण गांव में पहुंचा वहां से बगीचे में गया जहां कारोबार होता था और अंग्रेजी शराब रखा हुआ था। कारोबारी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही पुलिस गिरफ्त में आ जाएगा।



