समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव वार्ड 05 निवासी उमाशंकर शर्मा ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देते हुए कहा है कि मेरे पूर्वज द्वारा केवाल से प्राप्त जमीन पर गांव के बगलगीरो द्वारा उक्त जमीन को जबरन लाठी के बदौलत कब्जा करने की मंशा से सोमवार की सवेरे जमीन के अगल-बगल में आग लगा दी जिस जमीन पर लगी हरे-भरे पेड़ जल गए। आवेदन में दर्शाया गया है कि खाता संख्या 117 खेसरा संख्या 537, 538 539 540 व 541 वर्षों से मेरे कब्जे में है। बगलगीर रामाधार शर्मा हुआ उनके पुत्रों के द्वारा आग लगाने गाली गलौज देने की हरकत की गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर रामाधार शर्मा ने बताया कि हमारी वह मेरे पुत्रों के ऊपर लगाए गए आप बी बुनियाद है। उक्त जमीन पर डीसी एवं आर के यहां मुकदमा चल रहा है।



