प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर स्थानीय थाना कांड के विभिन्न गांव से अपहृत अपहृता दो को पुलिस ने बरामद कर अग्रसर कार्रवाई में समस्तीपुर न्यायालय व मेडिकल जांच में भेजा। जानकारी अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा में देते हुए बताया कि अकबरपुर गांव से विवाहिता गमगमकुमारी को अपहरण कर्ता ने अपहरण कर लिया था जिस कांड में पिता छोटू पासवान 5 पांच लोगों को आरोपित किया था जिसमें जगन्नाथ धर्मेंद्र जितेंद्र मोहित शीला देवी शामिल है। पुलिस दबाव को लेकर गमगम कुमारी स्वयं थाना पर पहुंची। केस के अनुसंधान कर्ता थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के निर्देश पर मेडिकल जांच व न्यायालय में गए हैं। वहीं दूसरी ओर जितवरिया गांव से सरोज ठाकुर की पत्नी खुशबू कुमारी को अपहरण कर्ता ने अपहरण कर भाग ले गए थे। इसको लेकर पति सरोज में प्राथमिकी संख्या 158/25 दर्ज कराई थी। पुलिस दबीस से खुशबू मंगलवार को थाना पहुंची। दोनों कांड के अनुसंधान कर्ता अवर निरीक्षक शिम्पी कुमारी व अनुसंधान कर्ता अवर निरीक्षक लालू मल्लाह दोनों बरामदअपहृता को लेकर न्यायालय थाना अध्यक्ष के निर्देश पर गए हैं । अग्रसर करवाई जारी।



