करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खनेठी में गुरुवार को पढ़ाई के दौरान अचानक एक रनिंग फैन के टूट कर गिरने से दो छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उन्हें मुक्त कर दिया ।घटना के संबंध बताया जाता है कि नौवीं कक्षा में क्लास टीचर संतोष कुमार अध्यापन कर रहे थे । क्लास रूम में बिजली पंखा चल रहा था । इस बीच अचानक तेज गति से चल रहा सीलिंग फैन टूट कर गिर गया । इस घटना में छात्र अजीत कुमार और रवि कुमार रंजन जख्मी हो गए । अजीत कुमार की नाक कट गई तथा रवि कुमार के सिर में चोटें आई । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंदन कुमार ने बताया कि दोनों छात्र खतरे से बाहर हैं । इलाज कर दवाएं उपलब्ध करा दी गई है ।वहीं दूसरी ओर अभिभावकों ने बताया कि छात्रों पर शौचालय ध्वस्त होने तथा पंखा टूट कर गिरने की यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा गत वर्ष बिजली पंखा की खरीदारी की गई थी । जो दिल्ली मेड और घटिया किस्म का था । जिसका विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने विरोध किया था । जिसका परिणाम सामने आया है । उन्होंने इस घटन की जांच की मांग की है।



