बेगूसराय/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
बेगूसराय में सघन वाहन जांच के दौरान दो कार पर सवार 5 तस्करों को 90 किलो गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर बछवाड़ा थाने की पुलिस ने फतेहा गांव के NH-28 पर यह कार्रवाई की।
बछवाड़ा थाने को देर रात जिला आसूचना इकाई, बेगूसराय के माध्यम से एक सूचना मिली कि गांजे की बड़ी खेप बेगूसराय लाई जा रही है। कुछ धंधेबाज अवैध गांजा 2 कार में लेकर समस्तीपुर से आ रहे हैं। एन०एच०-28 से होते हुए बेगूसराय की ओर जाने वाले हैं। इस बात की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी। जिसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।जहां पुलिस बड़ी सफलता हासिल हुई।



