प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना कांड संख्या 276/25 के नामजद आरोपी नगर निगम क्षेत्र मुक्तापुर निवासी रामविलास यादव के पुत्र प्रेम प्रकाश को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही थाने से पुलिस पदाधिकारी के साथ मेरे नेतृत्व में पुलिस बल गांव में जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी गांव के ही राघवेंद्र यादव के साथ मारपीट किए थे।इसको लेकर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया।



