प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के भट्टी चौक के पास एक पिकअप से टोचन कर ले जा रही कार को उत्पाद विभाग की अवर निरीक्षक पल्लवी कुमारी ने दलबल के साथ भट्टी चौक पर तलाशी ली तो उसमें से कार्टून में बंद 350 लीटर बीयर बरामद की। कार पर सवार कारोबारी की पहचान सरारंजन भगवतपुर वार्ड 2 के रणधीर राय के पुत्र 22 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में की गई। जिसे गिरफ्तार किया गया। वाहन को जप्त करते हुए उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रतर करवाई करने की बात उत्पाद विभाग के पदाधिकारी के द्वारा बताई गई । आगे उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि मारुति सीआई ए जेड मॉडल वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या वी आर ओ आई सी टी 5097 पर बियर रखी बाहन दरभंगा की ओर से आ रही थी ,गुप्त सूचना मिलते ही छापेमारी की गई। कार से 350 लीटर बीयर बरामद की गई। एक कारोबारी गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार कारोबारी को उत्पाद न्यायालय में भेजा गया है।



