तिलौथू रोहतास/Etv News 24/हैदर अली
तिलौथू बाजार अवस्थित जयदेव चौक पर राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के तिलौथू आगमन पर भव्य स्वागत का आयोजन किया गया। 101 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह के शुभ अवसर पर उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। सासाराम विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह की अगुवाई में जयदेव चौक पर एनडीए गठबंधन के विभिन्न दलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने फूल-मालाओं के साथ सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने इस अवसर पर आयोजित 101 बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के दौरान एनडीए गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह का संतुलित माहौल देखने को मिला, जिससे यह कार्यक्रम यादगार बन गया।



