करगहर रोहतास /Etv News 24
सासाराम चौसा पथ पर इटावांडीह मैदान के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जिसे स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।घटना के संबंध बताया जाता है कि खैरा निवासी परीखा सिंह का पुत्र सत्येंद्र कुमार सिंह बाइक से कोचस की ओर जा रहे थे । इस बीच सामने से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दी । इस घटना में बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और बाइक के परखच्चे उड़ गए । घटना को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया । चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंदन कुमार ने बताया कि जख्मी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं तथा पैर कई जगह फ्रैक्चर हो चुके हैं । जिसे देखते हुए रेफर किया गया है ।



