समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के दुम दुमा पुल के समीप दो लाइन होटल संचालक की आपसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट में तीन लोग घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। घायलों का इलाज परिजनों ने सदर अस्पताल स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई एक घायल को लाया गया वही दो घायल का इलाज सदर अस्पताल में चलने की बात सामने आई है। घायल की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के रामसिंह व लक्ष्मण सिंह शामिल हैं। वहीं दूसरी पक्ष के जयप्रकाश सिंह शामिल हैं। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर हैदर ने बताया कि जय प्रकाश सिंह कि गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया।मामले में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई कि जाएगी।



