चेनारी (रोहतास) Etv News 24
डीएम उदिता सिंह ने अधिकारियों के साथ चेनारी प्रखंड अंतर्गत मल्हीपुर पंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की तैयारी कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मल्हीपुर में कार्यक्रम निर्धारित होने के बाद मल्हीपुर पंचायत सरकार भवन को सजाने का सिलसिला तेज हो गया है डीएम ने मल्हीपुर में चल रहे सौन्दर्यीकरण के कार्य को देखा। पंचायत सरकार भवन को सुसज्जित करने एवं जगह-जगह साफ-सफाई के साथ पोल लाइट लगाने की बात कही। डीएम उदिता सिंह ने मल्हीपुर और दुर्गावती जलाशय परियोजना के आसपास के स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया एवं बिकास कार्यों को देखा। डीएम के नेतृत्व में डीडीसी विजय कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, डीपीआरओ आशीष रंजन, डीएफओ मनीष वर्मा, डीसीएलआर मनीष कुमार, बिडिओ प्रियंका, सीओ पूजा शर्मा, सीडीपीओ नेहा कुमारी, विधुत कनीय अभियंता राजकुमार ने जगह-जगह भ्रमण कर चल रहे विकास कार्य की जानकारी ली। डीएम उदिता सिंह ने कहा कि जिन अधिकारियों को सीएम की प्रस्तावित यात्रा की तैयारी के लिए दायित्व सोपा गया है वे सजगता से काम का निष्पादन करें। डीएम ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की मुख्यमंत्री का आगमन मल्हीपुर गांव के लिए गौरव की बात है। सभी लोग स्वागत के लिए तैयार रहें। गुजरने वाले रास्ते में पड़ने वाले घर का रंग रोपण करने की बात कही। विद्युत विभाग के अधिकारियों को सभी बिजली खंभे पर बल्ब लगाने का कार्य पूरा करने का आदेश दिया गया। मध निषेध से संबंधित स्लोगन जगह-जगह लिखवाने के आदेश दिए गए। अधिकारियों ने माध्यमिक विद्यालय मल्हीपुर पहुंचकर तैयारी के संबंध में एचएम से बात की। डीएम ने पोखरा, पंचायत सरकार भवन एवं हेलीपैड आदि जगहों का भ्रमण कर बारिकी से देखा तथा निरिक्षण किया। डीएम ने मुखिया मित्रा देवी सहित कई प्रतिनिधियों से भी बात की। इस संबंध में जिलाधिकारी उदिता सिंह से संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 50 करोड़ की लागत से इको टूरिज्म एवं पर्यटन हब का निर्माण करने की योजना है उसका भी आधारशिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की कोशिश है कि इस क्षेत्र को पर्यटन के दृष्टिकोण से सुदृढ़ एवं विश्व स्तरीय बनाया जाए। ताकि इस क्षेत्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया हो सके।



