करगहर /रोहतास/Etv News 24
प्रखंड मुख्यालय में स्थित भोला शास्त्री किसान सभा भवन में प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग इकाई स्थापित करने तथा पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किए गए ऐतिहासिक भवन को कचरा में तब्दील किए जाने के विरुद्ध शुक्रवार को विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय व सभा भवन के सामने जमकर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन का नेतृत्व के राजद जिला महासचिव मनोज कुमार यादव ने किया ।उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के मांगों पर विचार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रखंड मुख्यालय में किसानों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को सभा व बैठक के लिए आईबी के तौर पर भोले शास्त्री किसान सभा भवन का उद्घाटन किया था । तत्कालीन मापतौल व बागवानी मंत्री छेदी पासवान के विधायक मद से भवन का निर्माण किया गया था । 10 वर्षों तक किसानों , सामाजिक ,राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा सरकारी कार्य में इसका उपयोग किया जाता रहा । लेकिन रखरखाव और भवनकी मरम्मति नहीं होने के कारण इसके दरवाजे व खिड़कियां टूट गई । शिकायत करने के बाद भी स्थानीय स्तर पर मरम्मत नहीं कराया गया । उन्होंने बताया कि राजद नेताओं द्वारा उद्घाटित धरोहरों को अधिकारियों द्वारा कचरा के रूप में तब्दील किया जा रहा है । उक्त सभा भवन में बीडीओ व बीसी के द्वारा प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग इकाई स्थापित की जा रही है । स्वच्छता अभियान टू के तहत आवंटित सोलह लाख रुपए राशि गवन करने की मंशा से भवन की मूलभूत संरचना में छेड़छाड़ कर राजद नेताओं की परिकल्पना पर आघात करते हुए कचरा प्रबंधन इकाई स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भोले शास्त्री सभा भवन के समीप सरकारी अस्पताल , पशु अस्पताल, ई किसान भवन तथा रिहायशी मकान स्थित है । जहां उक्त इकाई स्थापित करना मानवाधिकार के मूल उद्देश्यों को खंडित कर रहा है । उन्होंने बताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर भोला शास्त्री किसान सभा भवन से कचरा प्रबंधन इकाई नहीं हटाया गया तो विभिन्न दलों के कार्यकर्ता प्रखंड कार्यालय में ताला बंदी कर आंदोलनात्मक कार्रवाई शुरू कर देंगे ।मौके पर वीरेंद्र सिंह यादव , मोहन सिंह यादव , अजय कुमार,मुन्ना कुशवाहा, संजय कुमार , उपेन्द्र यादव आदित्य कुमार आदि शामिल थे।



