प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
जिला के प्रभारी मंत्री ने प्लस टू उच्च विद्यालय कल्याणपुर के मनरेगा द्वारा बनाए गए 9 लाख 50000 की लाख से बनाए गए खेल के मैदान का उद्घाटन फीता काटकर शनिवार की अपराह्न में किया। मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार भगत मुखिया गंगा देवी में आगंतुक अतिथि का मिथिला की परंपरा से माल चादर पाग देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नीतू कुमारी छात्र हित में बनाए गए खेल के मैदान की सराहना की। उक्त खेल के मैदान छात्रों ने वॉलीबॉल बास्केटबॉल बैडमिंटन रनिंग ट्रेक की प्रस्तुति दिखाकर सबो का मन मुग्ध कर दिया। मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिले का पहला विद्यालय कल्याणपुर है जिसमें जिले के पहले मॉडल खेल मैदान का उद्घाटन हुआ। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह प्रखंड मुखिया संख्या अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष पटेल मुखिया सामंत कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार विभागीय कार्यपालक अभियंता अवध बिहारी सिंह के अलावे काफी संख्या में जीविका दीदी जीविका के प्रखंड प्रबंधक को मंत्री ने 3 करोड़ 41 लाख 5हजार 45 ग्राम संगठन के लिए मंत्री ने दिया। मंत्री ने जीविका डॉन को संबोधित करते हुए कहा कि देश का पहला राज्य बिहार है जो महिलाओं के उत्थान के लिए बैंक खोल रही है जो ग्रामीण स्तर पर होगी जिसकी देखरेख जीविका दीदी करेंगी।



