समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले बागमती नदी के बलुआहा गांव के समीप नदी घाट पर गांव के वार्ड 6 के एक व्यक्ति स्नान कर रहे थे। अचानक नदी के किनारे का घसना स्वर्गीय योगेश्वर पासवान के पुत्र अर्जुन पासवान के शरीर पर गिरा। घसना काफी बड़ा था। गांव के ही पूर्व उप मुखिया विनोद बैठा सहित कई ग्रामीण घटना की जानकारी मिलते ही दौड़े ऐनकेन प्रकार से ग्रामीणों ने गंभीर जख्मी व्यक्ति को नदी से निकला। स्थानीय स्तर पर इलाज में ग्रामीण चिकित्सकों ने बताया कि जल्द जख्मी को डीएमसीएच इलाज के लिए भेजा जाए परिजन वहां लेकर गए इलाज जारी है।



