प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेंहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव से 20 वर्षीय युवती के गायब होने पर युवती की मां ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही पांच लोगों को अपहरण का नाम जद किया था। जिसमें पीड़ित की मां का आरोप है, कि उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया गया है।मामले में प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए चकमेहसी पुलिस की ओर से टीम गठित की गई। जिसके आधार पर समस्तीपुर बस स्टैंड में छापेमारी कर गुप्त सूचना के आधार पर लड़की को बरामद कर लिया गया है। मामले में लड़की के मेडिकल जांच के उपरांत लड़की को 164 के बयान के लिए समस्तीपुर भेजने की बात कही गई है।मामले में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव का बताना है, कि बरामद लड़की से पूछताछ के आधार पर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



