प्रियांशु कुमार /समस्तीपुर/ बिहार/Etv News 24
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव कर्पूरीग्राम में श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शिरकत हुए और डॉ. मनोज कुमार सिंह तथा उनकी टीम की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनोज सिंह और उनकी टीम द्वारा जिला के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किए जा रहे नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का योगदान अत्यंत सराहनीय है, जो ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं। श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं जिला के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा, मुझे गर्व है कि जिस जिला में जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ, उसी जिला में मेरा भी जन्म हुआ। आज मुझे यह अवसर मिला कि मैं ठाकुर जी की 101वीं जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव में यह शिविर आयोजित कर रहा हूं। डॉ. सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर का आभार भी व्यक्त किया, जिनकी व्यस्तता के बावजूद इस शिविर में उपस्थिति रही। इस शिविर में मोरवा के पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद, समस्तीपुर जिला के नगर जदयू अध्यक्ष शकुंतला वर्मा, अनिल सिंह, उमेश कुशवाहा, कौशल सिंह, मठाधीश अमित गोस्वामी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ सैकड़ों ग्राम पंचायत वासियों को मिला, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण जानकारी और उपचार मिला। इस शिविर ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।



